भारत- इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में टूटा व्यूअरशिप का पांच साल का रिकॉर्ड
नई दिल्ली
भारत और इंग्लैंड के बीच हाल में खेली गई टेस्ट सीरीज में व्यूअरशिप का नया रिकॉर्ड बना है। इस सीरीज के दौरान 13 लाख एवरेज मिनट ऑडियंस (एएमए व्यूअरशिप) दर्ज की गई। क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट की लोकप्रियता का ये बड़ा प्रमाण है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत के बाद टेस्ट मैचों की लोकप्रियता बढ़ी है। इस सीरीज के दौरान व्यूअर संख्या 10 करोड़ 30 लाख हुई। स्टार इंडिया के स्पोर्ट्स स्पोर्ट्स हेड संजय गुप्ता ने दर्शकों की संख्या पर बात करते हुए कहा कि हम टेस्ट सीरीज में मिली प्रतिक्रिया से खुश हैं। भारत के लगभग एक साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए तगड़ी प्रतिस्पर्धा की वजह से ये आर्दश स्थितियां बनी हैं। चार भारतीय भाषाओं में मैच दिखाने से भी मंच मिला और रिकॉर्ड व्यूअरशिप दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि हम इस लय को वनडे सीरीज में बरकरार रखना चाहेंगे। इसके बाद आईपीएल 2021 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होगा।
इस सीरीज में भारत की तरफ से आर अश्विन, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत ने 3-1 से सीरीज जीती। सीरीज में 3-1 से मिली जीत के बाद भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की करी। इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है। इसके बाद 23 मार्च से भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। भारत के प्रमुख स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने कहा कि दर्शकों को अपने साथ जोड़ने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

पाठको की राय